टेक्सटाइल कंपनी दिग्जाम (Digjam) का शेयर आज लगातार 8वें दिन अपर सर्किट को छू गया। बीएसई (BSE) पर बुधवार को यह कारोबार के दौरान 5 फीसदी की तेजी के साथ 224.50 रुपये पर पहुंच गया। पिछले 50 कारोबारी दिनों में इस स्टॉक ने 49 बार 5 फीसदी के अपर सर्किट को छुआ है। यह कैपिटल रिडक्शन के बाद 18 अक्टूबर को फिर से बीएसई पर लिस्ट हुआ था।
पिछले 10 हफ्तों में इसका मार्केट प्राइस 1138 फीसदी यानी करीब 12 गुना बढ़कर 17.27 रुपये पहुंच चुका है। दिग्जाम की गुजरात के जामनगर में मिल है। एनसीएलटी द्वारा मंजूर र ..
इस बीच सुप्रिया लाइफसाइंस (Supriya Lifescience) का शेयर बुधवार को बीएसई पर कारोबार के दौरान 20 फीसदी चढ़कर 468.40 रुपये पर पहुंच गया। यह शेयर मंगलवार को शानदार प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था। आखिरकार यह 42 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। इस तरह दो दिन में यह करीब 71 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसका इश्यू प्राइस 274 रुपये था।